फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज हैदराबाद का करेंगे दौरा, पार्टी कार्यकर्ताओं में फूंकेंगे जोश

Sat, 15 Sep 2018 04:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार 15 सितंबर को एक दिवसीय प्रवास पर तेलंगाना में रहेंगे जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को हैदराबाद के दौरे पर पहुंचेंगे। इस बात की जानकारी भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख अनिल बलूनी ने  दी है। बलूनी ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शाह शुक्रवार को 11:30 बजे हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे वे नामपल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता करेंगे।

इसके बाद शाह हैदराबाद ओल्ड सिटी स्थित प्रसिद्ध लाल दरवाजा मंदिर जायेंगे जहां वे माता महाकाली के दर्शन एवं पूजा- अर्चना करेंगे। शाम चार बजे वे महबूबनगर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष शाम साढे छह बज बजे कोथुर गांव में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें