मिशन 2019 को फतह करने के लिए भाजपा ने आक्रामक प्रचार अभियान की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। भाजपा रविवार को प्रदेश में लोकसभा की सभी 80 सीटों पर एक साथ ‘विजय संकल्प सभा’ के साथ चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेगी।
पढ़ें पूरी खबर-
लोकसभा चुनाव 2019: शत्रुघ्न सिन्हा आज कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल
भाजपा ने अपने बागी सांसद शत्रुघ्न सिंहा का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पार्टी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से चुनाव मैदान में उतारा है। शत्रुघ्न सिंहा भाजपा और मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ लगातार हमला कर रहे हैं। ऐसे में यह तय माना जा रहा था कि पार्टी उन्हें टिकट नहीं देगी।
पढ़ें पूरी खबर-
एग्जिट पोल 19 मई की शाम के बाद ही होंगे प्रसारित
चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल और टीवी पैनल के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। एग्जिट पोल लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण यानी 19 मई की शाम से पहले नहीं दिखाए जा सकते।
पढ़ें पूरी खबर-
तो मोदी के खिलाफ परचा भरेंगे तमिलनाडु के 111 किसान
तमिलनाडु के किसानों ने अपनी मांगों को भाजपा के घोषणापत्र में शामिल कराने के लिए दबाव बनाया है। किसान नेता पी अय्याकन्नू ने शनिवार को कहा कि अगर उनकी मांगों को घोषणापत्र में जगह मिलती है तो ठीक वरना 111 किसान मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे।
पढ़ें पूरी खबर-