#इस खास मीटिंग में खत्म होगा अखिलेश-शिवपाल के बीच चल रहा मनमुटाव?
#केंद्रीय मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने गार्डों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
#शानदार जीत के साथ फाइनल में पहुंची पीवी सिंधू, रजत पदक पक्का
#सिद्धू के आप में शामिल होने या न होने पर केजरीवाल ने तोड़ी चुप्पी
#रक्षाबंधन पर पाकिस्तानी महिला ने मोदी को दिया इमोशनल संदेश, बताया अपना भाई
इस खास मीटिंग में खत्म होगा अखिलेश-शिवपाल के बीच चल रहा मनमुटाव?
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने चाचा व कैबिनेट मंत्री शिवपाल से बेहद महत्वपूर्ण चर्चा कर रहे हैं, इस दौरान सीएम आवास के स्टॉफ को भी बाहर कर दिया गया है। आज शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे कैबिनेट मंत्री शिवपाल, मुख्यमंत्री से मिलने के लिए उनके कार्यालय पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस वार्ता के द्वारा दोनों के बीच विवादों को हल करने की कोशिश की जा रही है।
केंद्रीय मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने गार्डों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
केंद्रीय मंत्री की कार ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के गेट पर 2 मिनट क्या रुकी मंत्री जी के साथ चल रहे सुरक्षागार्डों का पारा चढ़ गया। सुरक्षाकर्मियों ने तीन गार्ड को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। लेकिन ये सारी घटना सोसायटी के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गयी है। आरोपी सुरक्षाकर्मी नीली बत्ती लगी सकार्पियो में था जिसपर पुलिस लिखा हुआ था। रेजिडेंट ने पुलिस को शिकायत दी है ।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शानदार जीत के साथ फाइनल में पहुंची पीवी सिंधू, रजत पदक पक्का
रियो ओलंपिक के 13वां दिन भारत के लिए खुशी का क्षण लेकर आया जब बैडमिंटन के महिला एकल में पीवी सिंधू ने फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया।हालांकि कुश्ती से निराश करने वाली खबर आई जब बबीता अपने पहले मैच में ही हार गईं। पहलवान साक्षी मलिक की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब बैडमिंटन में भी पीवी सिंधू देश को दूसरा पदक दिलाएंगी। वह बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। अब वह स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करेंगी।
सिद्धू के आप में शामिल होने या न होने पर केजरीवाल ने तोड़ी चुप्पी
क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्घू के आम आदमी पार्टी में जाने की खबरों पर कल जैसे ही विराम लगता दिखा खुद सीएम अरविंद केजरीवाल को सामने आकर सफाई देनी पड़ी। केजरीवाल को ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि सिद्धू की कांग्रेस में जाने की खबरे जोर पकड़ने लगी थीं। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अपनी सफाई देते हुए ट्विटर पर लिखा कि 'नवजोत सिंह सिद्धू के 'आप' में शामिल होने को लेकर काफी अफवाहें चल रही हैं। इसलिए यह मेरा कर्तव्य है कि हम अपनी बात सामने रखें। इस क्रिकेट लीजेंड के लिए हमारे मन में बहुत सम्मान है।'
रक्षाबंधन पर पाकिस्तानी महिला ने मोदी को दिया इमोशनल संदेश, बताया अपना भाई
बलूचिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में बलूचिस्तान के जिक्र के बाद अब वहां की एक महिला ने उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी है। बलूचिस्तान की मुस्लिम महिला ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना भाई बताया है।