फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धूम्रपान से कैंसर होता है' विज्ञापन देख 30 फीसदी लोगों ने छोड़ा तंबाकू

Sat, 11 Feb 2017 10:19 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिनेमा हॉल और टेलीविजन पर चलने वाले कार्यक्रमों में तंबाकू निषेध वाले विज्ञापन से देश में लोगों को तंबाकू की लत छुड़ाने में मदद मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कराए गए एक अध्ययन के मुताबिक लगभग 30 फीसदी लोगों ने माना है कि तंबाकू निषेध वाले विज्ञापन से तंबाकू छोड़ने में मदद मिली है।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से कराए गए अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया है अध्ययन में शामिल आधे से ज्यादा लोगों ने इस बात को स्वीकार किया कि कार्यक्रम के बीच में तंबाकू निषेध वाला विज्ञापन याद है। लोगों ने यह भी कहा कि विज्ञापन को समझना आसान था और देखने के बाद तंबाकू छोड़ने के लिए सोचने पर मजबूर हुए। लगभग 30 फीसदी लोगों ने कहा कि इन संदेशों ने तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया है।

अध्ययन के दौरान 45 चैनलों पर अचानक चुने गए टेलीविजन प्रोग्राम का करीब 413 घंटे तक निरीक्षण किया गया और इस संबंध में लोगों की राय जानने के लिए 3080 लोगों का साक्षात्कार लिया गया। स्वास्थ्य सचिव सी.के.मिश्रा ने कहा कि तंबाकू का इस्तेमाल जिंदगी के सभी पहलुओं के लिए नुकसानदायक है। तंबाकू नियंत्रण सबसे प्रभावी तरीका युवाओं, बच्चों को शिक्षित कर यह बात उनके मन में बिठाना है तंबाकू से दूर रहना चाहिए। यदि इस समूह को तंबाकू से दूर कर लिया जाए तो आधी जंग ऐसे ही जीती जा सकती है। 
विज्ञापन


जानिए खतरा कितना
तंबाकू से होने वाली बीमारियों की वजह से भारत में हर वर्ष करीब 10 लाख लोगों की मौत हो जाती है। 20 करोड़ से ज्यादा भारतीय धुआं रहित तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें