फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरशाही को राजनीतिकरण से बचाने के लिए यूपीएससी की समिति हर पद के लिए बनाए एक पैनल

Sun, 24 Feb 2019 03:32 AM IST
गौरव द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
UPSC
विज्ञापन
नौकरशाही को राजनीतिकरण से बचाने के लिए केंद्रीय लोकसेवा आयोग को एक समिति बनानी चाहिए जो हर अहम पोस्टिंग के लिए एक पैनल बनाकर सरकार को दे। पूर्व शिक्षा और कोयला सचिव अनिल स्वरूप में यह सुझाव अपनी किताब के विमोचन के अवसर पर दिया। उनका कहना था कि न तो सभी नौकरशाह खराब है और न ही सभी राजनीतिज्ञ भ्रष्ट। इसलिए देश में हर बात के लिए नौकरशाही या राजनीतिज्ञों को दोष देना ठीक नहीं है। जरूरत अच्छे और ईमानदार नौकरशाहों और काम करने वाले राजनीतिज्ञों के बीच तालमेल की है।
विज्ञापन


ईमानदार नौकरशाहों को सही बात के लिए राजनीतिज्ञों के सामने झुकने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कोयला राज्यमंत्री पीयूष गोयल का उदाहरण देते हुए  बताया कि कैसे एक बार वे अपने विभाग के संयुक्त सचिवों पर बरस रहे थे तब कोयला सचिव अनिल स्वरूप ने उन्हें अपने व्यवहार में सुधार लाने की सलाह दी। अनिल स्वरूप ने कहा यदि गोयल अपना व्यवहार नहीं सुधार सकते तो वे पीएमओ से बात कर अपना तबादला किसी और विभाग में करा लेंगे। गोयल को बात समझ में आ गई और उसके बाद वे अपने विभाग के अफसरों पर कभी भी सार्वजनिक रूप से नाराज नहीं हुए।

अनिल स्वरूप का कहना था कि नौकरशाहों को भी जहां तक हो सके अपने छोटे-छोटे दायरों में ही बेहतर काम कर दिखाने की जरूरत है इसी से ही देश तेजी से तरक्की करेगा। किताब का विमोचन किसी वीआईपी से कराने के बजाय उन्होंने अपने मित्रों और सहयोगियों के साथ खुद ही विमोचन किया। उनका कहना था कि उनके पाठक और सहयोगी ही उनके लिए वीआईपी है। 
विज्ञापन


विमोचन के बाद नौकरशाही से जुड़े मुद्दों पर एक परिचर्चा आयोजित हुई जिसमें वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता, राज्यसभा के पूर्व महासचिव योगेंद्र नारायण, मारुति मोटर्स के पूर्व सीएम डी जगदीश खट्टर और पूर्व नौकरशाह विनीत नारायण शामिल हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें