केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर
गाय के नाम पर बढ़ती हिंसा को देखते हुए सरकार वन भूमि पर गाय के लिए सेंक्चुरीज बनाएगी। मामले में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने एक प्रस्ताव किया है कि 16 राज्यों के हर जिले में सेंक्चुरीज की स्थापना के लिए 1,000 हेक्टेयर वन भूमि आवंटित की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि ऐसा उन जगहों किया जाएगा जहां गाय-बस्ती पर प्रतिबंध है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मामले को लेकर अहीर केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्री हर्षवर्धन से सितंबर में मिल सकते हैं। बताते चलें कि हंसराज अहीर महाराष्ट्र में चंद्रपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद हैं, जहां गाय-बस्ती पर प्रतिबंध है।द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक अहीर ने कहा कि जिले के स्तर पर सेंक्चुरीज की स्थापना करके, गाय-हत्या की घटनाओं को कम किया जा सकता है।
इसमें खर्च होने वाली लागत के बारे में उन्होंने कहा कि लागत शून्य के बराबर है और मनरेगा का उपयोग करके गायों के लिए चारा वन से जुटाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस कदम से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा।
उन्होंने आगे कहा कि हमने यह भी सुझाव दिया है कि पूरे देश में गौशाला (गाय आश्रयों) को इन सेंक्चुरीज में स्थानांतरित किया जाए। इस तरह से हम न केवल गायों की तस्करी रोक सकेंगे बल्कि गाय के नाम पर हो रही हिंसा की घटनाओं को भी रोक सकेंगे।