फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई पर जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए मामले की निष्पक्ष जांच हो : आलोक वर्मा

Fri, 07 Dec 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक वर्मा ने दिल्ली हाईकोर्ट में दिए अपने जवाब में कहा कि उनपर लगे आरोप याचिकाकर्ता की कल्पना के अलावा कुछ भी नहीं हैं। अस्थाना द्वारा दायर याचिका सुनवाई के योग्य नहीं है और गलत है। अस्थाना और अन्य के खिलाफ शिकायत में लगाए आरोप बहुत गंभीर हैं जिसकी पूरी तरह जांच की आवश्यकता है।

विज्ञापन


आलोक वर्मा ने आगे कहा कि राकेश अस्थाना के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं, जो कि इस तरह के प्रतिष्ठित संस्थान के बहुत उच्च सार्वजनिक कार्यालय को देख रहे हैं, ये बहुत गंभीर और चिंता का मामला है। पूरे मामले की जांच किसी भी पूर्वाग्रह के बिना पूरी होनी चाहिए, जिससे सीबीआई में जनता का विश्वास बना रहे। 

बता दें कि राकेश अस्थाना और दूसरों के खिलाफ अफआईआर रद्द करने की मांग को लेकर गुरूवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में गुरूवार दोपहर 2.15 बजे सुनवाई हुई। जिसमें सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा ने अदालत में अपना जवाब दाखिल कराया। दाखिल जवाब में आलोक ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें