फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ को दिया जाए देशभर के सभी मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी, रेलवे ने दिया प्रस्ताव

Sat, 13 Oct 2018 04:11 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने प्रस्ताव दिया है कि देश में बने रहे सभी नये मेट्रो स्टेशनों के परिसरों की सुरक्षा जिम्मेदारी आरपीएफ को दिया जाए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। रेलवे बोर्ड ने आवास एंव शहरी कार्य मंत्रालय को पत्र लिखा है कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पहले से ही कोलकाता मेट्रो की सुरक्षा संभाल रहा है, उसे लखनऊ, नागपुर, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरू, इंदौर, भोपाल और हैदराबाद में बन रही नयी मेट्रो की सुरक्षा का जिम्मा दिया जाए।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘मेट्रो रेलवे के लिए एक समर्पित सुरक्षा बल होना फायदेमंद है क्योंकि जवानों को मेट्रो की सुरक्षा और उसकी आवश्यकताओं के आधार पर प्रशिक्षित किया जा सकेगा। आरपीएफ को विशेष प्रशिक्षण मिला हुआ है क्योंकि वे कई सालों से उप नगरीय स्टेशनों की सुरक्षा कर रहा है।’’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें