तमिलनाडु में महिला जिला कलेक्टर को कथित तौर पर अश्लील और परेशान करने वाले संदेश भेजने के आरोपों से घिरे टीवीके विधायक अरुल विग्नेश के बचाव में तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बी मणिकम टैगोर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक के खिलाफ अब तक आरोप साबित नहीं हुए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
तमिलनाडु में महिला जिला कलेक्टर को कथित तौर पर अश्लील और परेशान करने वाले संदेश भेजने के आरोपों से घिरे टीवीके के विधायक अरुल विग्नेश का कांग्रेस नेता बी मणिकम टैगोर ने बचाव किया है। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के अध्यक्ष टैगोर ने कहा कि विधायक के खिलाफ लगे आरोप अभी तक साबित नहीं हुए हैं। ऐसे में व्हाट्सऐप संदेशों के आधार पर उनका मीडिया ट्रायल करना गलत है।
विज्ञापन
बुधवार को चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय सत्यमूर्ति भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान टैगोर ने कहा कि विधायक को लेकर कोई भी फैसला लेने से पहले तथ्यों की पुष्टि होनी चाहिए।
तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष बोले- निर्दोष हैं अरुल विग्नेश
मणिकम टैगौर ने कहा, "अरुल विग्नेश निर्दोष हैं। अब तक उनके खिलाफ कुछ भी साबित नहीं हुआ है। यह देखकर हैरानी होती है कि कुछ लोग व्हाट्सऐप पर प्रसारित अपुष्ट जानकारी के आधार पर तुरंत प्रतिक्रिया देने लगते हैं।" टैगोर ने कहा कि इस मामले में जवाब देना विधायक की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोपों के आधार पर बिना जांच किसी निष्कर्ष पर पहुंचने को अनुचित बताया।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद ने कार्रवाई की मांग की
हालांकि, कांग्रेस सांसद एस जोतिमणि ने इस मामले में अलग रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि अगर विधायक के खिलाफ लगाए गए आरोप साबित होते हैं तो उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। विपक्षी दलों ने कल्लाकुरिची से टीवीके विधायक अरुल विग्नेश पर महिला जिला कलेक्टर को अश्लील संदेश भेजने और नशे की हालत में उनके कैंप कार्यालय पहुंचने का आरोप लगाया है।
विधायक ने आरोपों से किया इनकार
अरुल विग्नेश पहले ही अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर चुके हैं। इस बीच सत्तारूढ़ टीवीके ने अपने विधायकों के कथित दुर्व्यवहार से जुड़े आरोपों पर चर्चा के लिए पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक में उपाध्यक्ष और थुरैयूर विधायक एम रविशंकर पर एक नागरिक के साथ कथित मारपीट के आरोपों पर भी चर्चा होगी।
बताया गया है कि नागरिक ने विधायक के सामने एक स्थानीय नागरिक समस्या उठाई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। मणिकम टैगोर ने एक बार फिर कहा कि अपुष्ट व्हाट्सऐप संदेशों के आधार पर नेताओं की ओर से जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है।