फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TN Assembly Polls: भाजपा की जीत का दावा कर बोले गोयल- DMK के भ्रष्टाचार और तमिल विरोधी संस्कृति से जनता नाराज

Sat, 31 Jan 2026 07:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

TN Assembly Polls: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि तमिलनाडु के लोग डीएमके की भ्रष्ट और अक्षम सरकार से तंग आ गए हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया और कहा कि फिल्म सितारे चुनाव परिणाम पर असर नहीं डालते। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
पीयूष गोयल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि तमिलनाडु के लोग द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) से तंग आ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक अक्षम और 'भयंकर भ्रष्ट' सरकार है और यह पूरी तरह से तमिल विरोधी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: घट गई पवार पावर: सुनेत्रा डिप्टी सीएम, पर 'दादा' जितनी ताकत नहीं; इस मंत्रालय को फडणवीस ने रख लिया अपने पास

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तमिलनाडु चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए जीत कठिन नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि तमिलनाडु चुनाव में भाजपा को अभिनेता विजय को बुलाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि फिल्म सितारे आते हैं और चले जाते हैं, और चुनाव पर उनका कोई खास असर नहीं होता।
विज्ञापन


'डीएमके सरकार अक्षम और महा भ्रष्ट'
  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि डीएमके के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ विरोध की भावना है। यह एक अक्षम और महा भ्रष्ट सरकार है।
  • उन्होंने कहा कि (तमिलनाडु के मुख्यमंत्री) स्टालिन पूरी तरह से तमिल विरोधी संस्कृति और भारत विरोधी रुख का प्रतिनिधित्व करते हैं। 
  • गोयल ने कहा कि डीएमके के अपने सहयोगियों के साथ मतभेद भी दिखाई दे रहे हैं।
  • उन्होंने कहा, मुझे पूरी उम्मीद है कि एआईएडीएमके के नेतृत्व वाला एनडीए (जिसमें भाजपा भी शामिल है) गठबंधन यह चुनाव जीतने जा रहा है और अच्छी शासन व्यवस्था वापस लाएगा।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: विश्व आर्थिक मंच में कर्नाटक ने 46 कंपनियों से की द्विपक्षीय बातचीत, नहीं हुआ कोई समझौता

'फिल्म सितारों का नहीं होता चुनाव पर असर'
न्यूज एजेंसी 'पीटीआई' के साथ इंटरव्यू में मंत्री ने राज्य चुनावों में अभिनेता विजय के किसी प्रभाव की बात को भी खारिज किया। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि उनका चुनावों पर क्या प्रभाव होगा। हमने कई फिल्म सितारों को आते और जाते देखा है। फैन्स को वोटों में बदलना पूरी तरह अलग बात है। आपको संगठन चाहिए, लोगों की समझ और आप पर प्रशासनिक भरोसा चाहिए। हमने कई फिल्म सितारों को देखा है, हमने कमल हासन को भी देखा है, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें