फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: दंपति को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला, टीएमसी युवा विंग के नेता का अदालत के सामने आत्मसमर्पण

Tue, 17 Oct 2023 02:54 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

टीएमसी युवा विंग की जलपाईगुड़ी यूनिट के अध्यक्ष सैकत चटर्जी को सोमवार को दो दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया। कलकत्ता हाईकोर्ट की जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच की तरफ से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने ने अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
Saikat Chatterjee - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की एक अदालत ने तृणमूल कांग्रेस युवा विंग के नेता को दो दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। दरअसल, टीएमसी नेता छह महीने पहले एक दंपति को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अदालत के सामने आत्मसमर्पण किया था। 
विज्ञापन


टीएमसी युवा विंग की जलपाईगुड़ी यूनिट के अध्यक्ष सैकत चटर्जी को सोमवार को दो दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया। कलकत्ता हाईकोर्ट की जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच की तरफ से जमानत याचिका खारिज होने के बाद सैकत चटर्जी ने सत्र न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।



इस साल के अप्रैल में दंपति अपर्णा और उनके पति सुबोध भट्टाचार्य ने अपना जीवन समाप्त कर लिया था। उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें सैकत, जलपाईगुड़ी नगर पालिका के दो पार्षदों और उनके तीन सहयोगी को मौत का जिम्मेदार बताया गया। नोट में यह भी बताया गया कि टीएमसी के युवा नेता और उनके सहयोगियों ने अपर्णा पर लोगों को नौकरी का वादा करके धन इकट्ठा करने का गलत आरोप लगाया था। उन्हें एक खाली स्टंप पेपर पर जबरदस्ती हस्ताक्षर कराया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में पहले सैकत के सहयोगियों को गिरफ्तार किया। सोमवार को पुलिस वाहन में चढ़ने के दौरान सैकत चटर्जी ने निर्दोष होने का दावा किया और उन्होंने भाजपा पर फंसाने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें