फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: नंदीग्राम में टीएमसी कार्यकर्ता का शव बरामद, पार्टी ने हत्या के लिए भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

Thu, 26 Dec 2024 01:51 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या के मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की गई। उसके दोनों पैर टूटे हुए थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के नंदीग्राम में एक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ता का शव बरामद हुआ। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। मृतक की पहचान 52 वर्षीय महादेव बिशोई के तौर पर की गई है। वह नंदीग्राम ब्लॉक 1 गोकुलनगर पंचायत क्षेत्र का रहने वाला था। उसका शव वृंदावन चौक में मार्केट के अंदर चाय की दुकान के पास मिला। टीएमसी इस हत्या के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहरा रही है। उन्होंने पुलिस से जल्ज से जल्द कार्रवाई करने की अपील की। हालांकि, टीएमसी द्वारा लगाए गए आरोपों को भाजपा ने नकार दिया।
विज्ञापन


टीएमसी ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार
टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या के मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "ऐसा लग रहा है कि व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की गई। उसके दोनों पैर टूटे हुए थे। हाथों पर भी चोट के निशान पाए गए। उसके परिवारवालों ने शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच की जा रही है।"

टीएमसी इस हत्या के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहरा रही है। टीएमसी के नंदीग्राम 1 ब्लॉक के अध्यक्ष बप्पादित्य गर्ग ने कहा, वह पार्टी का एक सक्रिय कार्यकर्ता था। भाजपा के समर्थकों ने उसकी हत्या कर दी। कुछ दिन पहले पार्टी के एक अन्य सदस्य की हत्या कर दी गई थी। मैं आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील करता हूं। 
विज्ञापन


भाजपा ने आरोपों को किया खारिज
भाजपा ने टीएमसी के इन आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि बिशोई की मौत पार्टी की हार का नतीजा है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इस हत्या में भगवा पार्टी का कोई किरदार नहीं है। भाजपा की तमलुक इकाई के महासचिव मेघनाघ पॉल ने कहा, "इसके पीछे कोई राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता नहीं है। कल, वे पिकनिक पर गए थे, जहां उन्होंने शराब का सेवन किया। इसके बाद झगड़ा हुआ, जिसमें विशोई की हत्या हो गई।"
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें