फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMC: संसद के शीतकालीन सत्र में जनता के मुद्दे उठाएगी तृणमूल कांग्रेस, अदाणी मामला एजेंडे में नहीं

Wed, 27 Nov 2024 08:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

TMC: विपक्षी कांग्रेस जहां अमेरिकी अदालत में उद्योगपति गौतम अदाणी के खिलाफ कथित घोटाले और रिश्वतखोरी के आरोपों को जोर-शोर से उठा रही है। वहीं, टीएमसी ने कहा है कि वह संसद के शीतकालीन सत्र में पश्चिम बंगाल को केंद्र से धन की कमी और मणिपुर की स्थिति जैसे मुद्दों पर फोकस करेगी। 
विज्ञापन
काकोली घोष दस्तीदार - फोटो : एक्स/काकोली घोष दस्तीदार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शीतकालीन सत्र में जनता के मुद्दों पर फोकस करने की योजना बनाई है और पार्टी ने कहा है कि वह किसी एक मुद्दे को लेकर संसद की कार्यवाही को बाधित नहीं करना चाहती है। टीएमसी की लोकसभा में उपनेता काकोली घोष दस्तीदार ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


विपक्षी कांग्रेस जहां अमेरिकी अदालत में उद्योगपति गौतम अदाणी के खिलाफ कथित घोटाले और रिश्वतखोरी के आरोपों को जोर-शोर से उठा रही है। वहीं, टीएमसी ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल को केंद्र से धन की कमी और मणिपुर की स्थिति जैसे मुद्दों पर फोकस करेगी। 
 
दस्तीदार ने कहा, टीएमसी संसद में जनता के मुद्दों पर फोकस करेगी। हम संसद को सुचारू रूप से चलाना चाहते हैं और एक मुद्दे को लेकर संसद की कार्यवाही को बाधित नहीं करना चाहते हैं। हमें इस सरकार को उसकी कई विफलताओं के लिए जवाबदेह ठहराना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि टीएमसी राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन इंडिया का हिस्सा है। लेकिन चुनावी गठबंध में किसी भी पार्टी के साथ नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी भाजपा के खिलाफ आवाज उठाएगी, लेकिन उसका तरीका रणनीतिक रूप से अलग होगा। पार्टी ने शीतकाली सत्र के दौरान जिन मुद्दों को उठाने की योजना बनाई है, उनमें पश्चिम बंगाल को केंद्र की योजनाओं का फंड न मिलने, महंगाई, बेरोजगारी, खाद्य उर्वरक की कमी और मणिपुर में जारी हिंसा शामिल हैं। 

उन्होंने कहा, इसके अलावा पार्टी पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पेश किए गए अपराजिता महिला और बाल विधेयक को लेकर भी आवाज उठाएगी, जो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास विचाराधीन है। यह विधेयक दुष्कर्म के दोषियों को मृत्युदंड देने का प्रावधान करता है, अगर अपराध के कारण पीड़ित की मौत हो जाए या वह स्थायी रूप से विकलांग हो जाए। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें