फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 और 1000 के नोटबंदी पर उद्धव और ममता में हुई डील

Wed, 16 Nov 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच सौ और हजार रुपये के नोट बंद करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का मुखर विरोध करने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शिवसेना का भी समर्थन मिल गया है। बुधवार को केंद्र के इस फैसले के खिलाफ ममता के साथ शिवसेना के सांसद भी राष्ट्रपति भवन जाएंगे और नोट बंदी को लेकर प्रधानमंत्री के फैसले के विरोध में ज्ञापन देंगे। वहीं, यह भी संकेत हैं कि शिवसेना नोट बंदी के खिलाफ तृणमूल की प्रस्तावित रैली में भी शामिल होगी।
विज्ञापन


शिवसेना केंद्र और महाराष्ट्र की भाजपा नीत सरकार का हिस्सा है लेकिन सत्ता में रहकर भी लगातार बीजेपी पर हमलावर है। मंगलवार को शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री में हुई बैठक के बाद पार्टी ने तय किया है कि वह जनता की समस्या को देखते हुए ममता का न सिर्फ समर्थन करेगी बल्कि शिवसेना के सांसद भी राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने राष्ट्रपति भवन जाएंगे।

शिवसेना प्रवक्ता व सांसद संजय राऊत ने कहा कि जब प्रधानमंत्री एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की प्रशंसा कर सकते हैं तो शिवसेना जनहित में ममता का साथ क्यों नहीं दे सकती। 
विज्ञापन


पहले भी भाजपा को झटका दे चुकी है शिवसेना
सहयोगी पार्टी होने के बावजूद शिवसेना इससे पहले भी भाजपा को दो बार जोर का झटका दे चुकी है। राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को समर्थन देने के बजाय शिवसेना ने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को समर्थन दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें