फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएमसी का दांव, 41 फीसदी सीटों पर महिला प्रत्याशी, 10 मौजूदा सांसदों के टिकट काटे

Tue, 12 Mar 2019 08:45 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर तीन अभिनेत्रियों समेत 41 फीसदी सीटों पर महिला उम्मीदवारों पर दांव लगाया है। पार्टी ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी ने 10 मौजूदा सांसदों के टिकट काटे हैं। 

विज्ञापन


सूबे की मुखिया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा सभी राजनीतिक दल बात करते हैं, लेकिन टीएमसी ने महिलाओं को 41 फीसदी भागीदारी देकर देश की आधी आबादी के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह किया है। टीएमसी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में 35 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया था।

अभिनेत्रियों के सहारे मोदी मैजिक तोड़ने की फिराक में ममता

ममता बनर्जी ने मोदी मैजिक का तोड़ अभिनेत्रियों को टिकट देकर निकालने की कोशिश की है। इसमें नुसरत जहान, मिमी चक्रवर्ती और शताब्दी राय प्रमुख हैं। इसके अलावा पूर्व अभिनेत्री और टीएमसी की सक्रिय सदस्य मुनमुन सेन भी शामिल हैं। सेन केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के खिलाफ आसनसोल सीट से चुनाव मैदान में होंगी। कांग्रेस से टीएमसी में शामिल हुईं मौसमी नूर पश्चिम बंगाल की मालदा सीट से चुनाव लड़ेंगीं।
  
इसी क्रम में विधायक सत्यजीत बिस्वास की पत्नी रूपाली बिस्वास रानाघाट से मैदान में होंगी। बालाघाट से अपता घोष, कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा, बनगान से ममता बाला ठाकुर, ज्वायनगर से प्रतिमा मंडल, आरामबाग से अपूर्वा पोद्दार, माला राय, बीरभा सोरेन आदि महिलाएं लोकसभा चुनाव में अपनी अपनी सीटों से आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

तृणमूल से भाजपा में आए मुकुल राय ने कहा- अभी सिनेमा शुरू हुआ है

इस अवसर पर ममता ने सभी राजनीतिक दलों को ललकारते हुए कहा है कि टीएमसी के पास 41 फीसद महिला उम्मीदवार हैं। राजनीतिक दल बात तो करते हैं बराबरी की, लेकिन महिला उम्मीदवारों को लेकर उनकी संकीर्ण सोच हमेशा आड़े आती है। उन्होंने कहा हमें इसकी घोषणा की जरूरत नहीं है। यह टीएमसी के लिए गर्व की बात है।

ममता की पार्टी पश्चिम बंगाल के अलावा झारखंड, उड़ीसा, अंडमान-निकोबार और असम से भी अपने उम्मीदवार उतारेगी। कभी ममता के खास और अब भाजपा में शामिल सांसद मुकुल राय ने महिलाओं को 41 फीसदी आरक्षण देने पर कहा कि बंगाल में ममता के खिलाफ लहर है। अभिनेत्रियों को टिकट देने पर उन्होंने कहा अभी सिनेमा शुरू हुआ है।
विज्ञापन

जो चुनाव नहीं लड़ेंगे वो पार्टी का काम करेंगे

बनर्जी ने कहा कि जो वर्तमान सांसद इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे उन्हें पार्टी के कार्य में लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जाधवपुर से सांसद सुगाता बोस चुनाव नहीं लड़ सकेंगे क्योंकि वह हार्वर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं और विश्वविद्यालय से उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली है। इसके अलावा संध्या रॉय भी स्वास्थ्य कारणों के चलते चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। बनर्जी ने बताया कि वरिष्ठ नेता सुब्रता बक्शी और उमा सोरेन पार्टी के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें