फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electoral Bond: तृणमूल ने कहा- ड्रॉप बॉक्स में बॉन्ड डाल गए लोग, आप को बजाज समूह से मिले थे 3 करोड़

Mon, 18 Mar 2024 05:50 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि राजनीतिक दलों को जनप्रतिनिधित्व कानून और आयकर कानून के संशोधनों के जरिये बॉन्ड के स्रोत का खुलासा करने में छूट दी गई है। ऐसे में पार्टी सिर्फ भुनाई गई राशि, बैंक और तिथि की जानकारी साझा कर रही है।

विज्ञापन
Election Commission of India - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी बॉन्ड को लेकर राजनीतिक दलो की अलग-अलग सफाई आ रही है। तृणमूल कांग्रेस ने आयोग को लिखे खत में कहा, लोग हमारी ड्रॉप बॉक्स में चुनावी बॉन्ड पर खरीदने वाले की कोई जानकारी नहीं होती। पार्टी को इनमें से अधिकांश बॉन्ड ऑफिस के पते पर, ड्रॉप बॉक्स में या अलग-अलग व्यक्तियों के संदेशवाहकों के जरिये मिले जो हमारी पार्टी को मदद देना चाहते थे। उधर, आम आदमी पार्टी ने 5.75 करोड़ मिलने की जानकारी दी जिसमें से 3 करोड़ रुपये बजाज समूह से मिले हैं। इसके अलावा एक-एक करोड़ रुपये क्रमश टोरंट फार्मा और बीजी शिर्के कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी ने दिए हैं।

भाजपा के खाते में गया काला धन : कांग्रेस

विज्ञापन

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनावी बॉन्ड के जरिये काला धन भाजपा के खातों में पहुंचा। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, चुनावी बॉन्ड घोटाला है और इसका जवाब पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को देश को देना होगा। जयराम ने कांग्रेस के खातों को फ्रीज करने को आतंकवाद और सर्जिकल स्ट्राइक की संज्ञा दी। कहा, सरकार के इस कदम के खिलाफ पार्टी जल्द सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी। जयराम ने सोशल मीडिया पर लिखा, चुनावी बॉन्ड योजना किसी सरकार की ओर से चलाया गया सबसे बड़ा वसूली रैकेट है, जिसके जरिये भाजपा ने कंपनियों से 6,900 करोड़ रुपये से अधिक वसूल किए।

भाजपा ने नाम नहीं बताए
भाजपा की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि राजनीतिक दलों को जनप्रतिनिधित्व कानून और आयकर कानून के संशोधनों के जरिये बॉन्ड के स्रोत का खुलासा करने में छूट दी गई है। ऐसे में पार्टी सिर्फ भुनाई गई राशि, बैंक और तिथि की जानकारी साझा कर रही है।

कांग्रेस ने एसबीआई से मांगी जानकारी, बैंक बोला-आपके पास सब है

विज्ञापन

कांग्रेस ने पत्र भेज कर कहा कि पार्टी ने इस बारे में एसबीआई को पत्र लिखा और उन्हें सारी जानकारी सीधे आयोग को सील बंद लिफाफे में देने के लिए कहा है। दिलचस्प तथ्य है यह है कि बैंक ने इस बारे में कांग्रेस को जो पत्र लिखा उसमें कहा गया है कि हर राजनीतिक दल के पास चुनावी बॉन्ड से संबंधित पूरी जानकारी मौजूद है। ऐसे में बैंक सिर्फ कांग्रेस के खाते में जमा राशि का स्टेटमेंट उपलब्ध करा रहा है। कांग्रेस ने यही स्टेटमेंट आयोग को भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें