फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Verma quits TMC: ममता को बड़ा झटका, उपाध्यक्ष पवन वर्मा ने टीएमसी से दिया इस्तीफा

Fri, 12 Aug 2022 01:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को भेजे इस्तीफे में वर्मा ने उनसे इसे मंजूर करने का आग्रह किया है। हालांकि, इसमें उन्होंने इस्तीफे की वजह नहीं बताई है। वर्मा पिछले साल ही तृणमूल कांग्रेस में शाामिल हुए थे। वे भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। वे इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सलाहकार थे।
विज्ञापन
पवन वर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस को शुक्रवार को एक और झटका लगा। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पवन के वर्मा ने आज पद से इस्तीफा दे दिया। 

विज्ञापन

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को भेजे इस्तीफे में वर्मा ने उनसे इसे मंजूर करने का आग्रह किया है। हालांकि, इसमें उन्होंने इस्तीफे की वजह नहीं बताई है। उन्होंने एक ट्वीट में इस्तीफे की जानकारी दी। वर्मा ने ममता बनर्जी को भेजे पत्र में लिखा, 'मेरा इस्तीफा स्वीकार करें। मैं आपके स्नेह और शिष्टाचार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं आपके संपर्क में रहने के लिए तत्पर हूं। सभी को शुभकामनाएं।'
 

पवन वर्मा पिछले साल ही तृणमूल कांग्रेस में शाामिल हुए थे। वे भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। वे इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सलाहकार थे। वे जून 2014 से जुलाई 2016 तक राज्यसभा सदस्य, जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता थे। 
विज्ञापन

उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का समर्थन करने के जदूय के फैसले के विरोध में पार्टी छोड़ दी थी। वर्मा ने कई देशों में भारत के राजदूत और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में सेवा करने के अलावा कई किताबें भी लिखी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें