फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएमसी से जिन्हें दिक्कत, वह विकल्प तलाशने के बजाय पार्टी के भीतर रखें बात: शताब्दी रॉय

Sun, 17 Jan 2021 03:26 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कोलकाता।
विज्ञापन
टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

बीरभूम से टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय ने कहा कि जिन्हें पार्टी से दिक्कत है, वह अन्य विकल्प तलाशने के बजाय पार्टी फोरम पर अपनी बात रखें। आज जब टीएमसी कठिन समय से गुजर रही है तो दूसरी पार्टी में जाना अनैतिक होगा। दरअसल, एक दिन पहले ही शताब्दी ने बगावती तेवर दिखाए थे, हालांकि देर रात उन्होंने पार्टी से समझौता कर लिया।

विज्ञापन


रॉय ने शनिवार को फेसबुक पोस्ट में टीएमसी नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी की तारीफ करते हुए कहा, जिस तरह युवा नेता ने उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया, उससे वह खुश हैं। सारे मतभेद सुलझा दिए गए हैं। पार्टी इन मुद्दों को देखेगी।

आगे उन्होंने कहा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं से कहना चाहती हूं कि अगर उन्हें कोई समस्या है तो पार्टी के भीतर चर्चा करें। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ शताब्दी ने शुक्रवार को दो घंटे बैठक की थी, जिसके बाद उन्होंने टीएमसी छोड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें