फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एक बिहारी सौ बीमारी': टीएमसी विधायक के बयान पर मचा बवाल, सुवेंदु अधिकारी ने शत्रुघ्न सिन्हा से पूछ लिया सवाल

Tue, 15 Mar 2022 07:10 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

वायरल वीडियो में बिहार के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहते नजर आए टीएमसी विधायक ने सफाई देते हुए कहा है कि मैंने 'बिहारी' नहीं कहा था। 
विज्ञापन
टीएमसी विधायक मनोरंजन ब्यापारी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक विधायक ने एक जनसभा के दौरान बिहार विरोधी बात करके विवाद को हवा दे दी है। टीएमसी विधायक मनोरंजन ब्यापारी ने बिहार के लोगों को एक बीमारी बताया है और कहा है कि बंगाल को बीमारी मुक्त होना चाहिए। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


यह वीडियो हाल ही में हुए कोलकाता पुस्तक मेले का है। यहां मौजूद लोगों से मनोरंजन ब्यापारी ने कहा था कि, 'अगर आप लोगों की नसों में बंगाल ता खून दौड़ता है, अगर खुदीराम बोस और नेताजी (सुभाषचंद्र बोस) का खून आपकी नसों में दौड़ता है तो जोर से कहिए 'एक बिहारी, सौ बीमारी' हम बीमारी नहीं चाहते हैं। बंगाल को बीमारी मुक्त बनाइए। जय बांग्ला, जय दीदी। '

इसे लेकर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक ट्वीट में इसका वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'पहले उनकी नेता ममता बनर्जी ने बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों पर 'बोहिरागोटोस' (बाहरी) का ठप्पा लगाने की कोशिश की और अब उनकी पार्टी के नेता बिहारी मुक्त बंगाल बनाने की बात कर रहे हैं।'
विज्ञापन


अधिकारी ने अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा को भी निशाने पर लिया। बिहार के सिन्हा को हाल ही में टीएमसी ने बंगाल में उप चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। उन्होंने कहा, 'बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा से मेरा विनम्र सवाल है कि आप टीएमसी विधायक की इस टिप्पणी के बारे में क्या सोचते हैं? आपने नए साथी बिहारियों के प्रति अपनी भावनाओं के बारे में बहुत स्पष्ट हैं।'

ब्यापारी बोले- शत्रुघ्न सिन्हा का सम्मान करता हूं
वहीं, वीडियो सामने आने के बाद विवाद बढ़ने पर ब्यापारी ने कहा है कि मैं शत्रुघ्न सिन्हा का सम्मान करता हूं जो बिहार से हैं, मैं उन्हें सलाम करता हूं। वह हम बंगालियों के बारे में या हमारी मां-बहनों के बारे में कुछ नहीं कहेंगे। सम्मान दीजिए और सम्मान पाइए। अगर आप मेरे खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल करेंगे तो मैं गुस्सा हो जाऊंगा।

ब्यापारी ने कहा, 'भाषा चेतना समिति की एक बैठक में लोगों ने मुझे बांग्लादेश भेजने की बात कही थी क्योंकि मैं बंगाली बोलता हूं... क्या मुझे जवाब देने का अधिकार नहीं है? मैंने बिहारी नहीं कहा था।'

मनोरंजन ब्यापारी पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव मं हुगली से जीते थे और पहली बार विधायक बने हैं। जानकारी के अनुसार उन्होंने जेल में पढ़ना सीखा था। तब उनकी उम्र 24 साल ती। इसके बाद उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें