घटना शुक्रवार देर रात द्वितीय हुगली ब्रिज की बताई जा रही है। बाबुल अपनी कार से हावड़ा स्थित अपने घर जा रहे थे, उसी समय अभिजीत भी अपनी कार से कोलकाता से हावड़ा की ओर जा रहे थे। तभी दोनों नेताओं के बीच विवाद शुरू हो गया।
कोलकाता की सड़क पर शुक्रवार रात को तृणमूल कांग्रेस के मंत्री बाबुल सुप्रियो और तमलुक से भाजपा सांसद अभिजीत गांगुली के बीच सड़क पर कहासुनी हो गई। घटना शुक्रवार देर रात द्वितीय हुगली ब्रिज की बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक किसी तरह की पुलिस शिकायत की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, लगभग 15-20 मिनट तक दोनों नेताओं के बीच बहस चली। बाबुल अपनी कार से हावड़ा स्थित अपने घर जा रहे थे, उसी समय अभिजीत भी अपनी कार से कोलकाता से हावड़ा की ओर जा रहे थे। तभी दोनों नेताओं के बीच विवाद शुरू हो गया।
बाबुल की कार को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी कार
बाबुल का कहना है कि वह अपनी कार खुद चला रहे थे। उसी समय पीछे से एक गाड़ी जोर-जोर से हॉर्न बजाते हुए तेजी से आ गई। वह कार बाबुल की कार को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन
सांसद के पास बाबुल सुप्रियो की वीडियो रिकॉर्डिंग
सूत्रों के अनुसार, जब बाबुल अपनी कार से उतरे तो देखा कि पीछे से आ रही कार में एमपी तमलुक लिखा हुआ था। जब वे सांसद से बातचीत करने गए तो दोनों में बहस हो गई। सूत्रों के अनुसार, सांसद के पास बाबुल सुप्रियो की वीडियो रिकॉर्डिंग भी है।