प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में बृहस्पतिवार को टीएमसी नेता विनय मिश्रा और उनके गिरफ्तार भाई विकास मिश्रा से जुड़ी कंपनी की 13.63 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली। यह जांच अवैध कोयला खनन मामले से जुड़ी है।
विज्ञापन
एजेंसी के मुताबिक इस मामले में दोनों भाइयों के अलावा स्थानीय कोयला कारोबारी अनूप माजी, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा का नाम भी शामिल हैं। अभिषेक बनर्जी और रुजिरा से इस मामले में पूछताछ हो चुकी है।
एनआईए ने तस्करों के 22 ठिकानों पर मारे छापे
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भारत और श्रीलंका में नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी के मामले में तमिलनाडु में 22 ठिकानों पर छापे मारे। तलाशी के दौरान कई डिजिटल उपकरण और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। एनआईए के आधिकारिक बयान में कहा गया, अवैध गतिविधियों को तीन आरोपियों ने पाकिस्तान स्थित एक ड्रग और हथियार आपूर्तिकर्ता के साथ मिलकर अंजाम दिया था।