फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMC का पलटवार, रूपा गांगुली बताएं बंगाल में उनका कितनी बार हुआ रेप

Fri, 14 Jul 2017 10:27 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली के रेप के बयान पर टीएमसी ने पलटवार किया है। टीएमसी नेता सोवनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा कि रूपा गांगुली को बताना चाहिए कि बंगाल में अब तक उनका कितनी बार रेप हुआ?
विज्ञापन
#WATCH TMC Leader Sovandeb Chattopadhyay reacts on Roopa Ganguly's statement says,"She should say hw many times she hs been raped in Bengal" pic.twitter.com/srk8hIpxrL — ANI (@ANI_news) July 14, 2017


इससे पहले भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को लेकर विवादित बयान दिया। रूपा गांगुली ने कहा कि जो पार्टियां पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार का समर्थन कर रही हैं, वे अपनी बहू-बेटियों को 15 दिन के लिए बंगाल भेजकर देखें उनका रेप हो जाएगा।
विज्ञापन

#WATCH TMC supporters from outside WB should send their women thr,challenge they will be raped within 15 days: BJP MP Rupa Ganguly (13.7.17) pic.twitter.com/SOWs1xBO46— ANI (@ANI_news) July 14, 2017


उन्होंने कहा, 'मैं सभी पार्टियों और ममता सरकार का समर्थन करने वालों से कहूंगी कि अपनी बहु-बेटियों को बिना ममता सरकार का समर्थन लिए 15 दिन के लिए बंगाल भेज दें और अगर वे बिना रेप का शिकार हुए वापस लौट जाएं तो मैं देखूंगी और अपना बयान वापस ले लूंगी।

रूपा गांगुली ने ममता सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार में लोकतंत्र मर चुका है। 'सरकार का कोई भी अधिकारी अपना काम नहीं कर रहा है। अगर किसी के पास सिफारिश नहीं है तो उसका काम नहीं हो सकता है।' बता दें कि पश्चिम बंगाल बीते कई दिनों से अलग गोरखालैंड राज्य की मांग की आग में झुलस रहा है। दार्जीलिंग में गोरखालैंड की मांग को लेकर लगातार हिंसक प्रदर्शन जारी हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें