फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Extortion: कोर्ट में TMC नेता सब्यसाची दत्ता की पेशी; अदालत ले जाते समय प्रदर्शनकारियों ने फेंके टमाटर और अंडे

Tue, 09 Jun 2026 02:12 PM IST
Pavan एएनआई, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद टीएमसी नेताओं की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेता सब्यसाची दत्ता को रंगदारी और आपराधिक धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कोर्ट में पेशी के दौरान उन पर टमाटर और अंडे भी फेंके गए हैं।
विज्ञापन
सब्यासाची दत्ता, टीएमसी नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता सब्यसाची दत्ता को रंगदारी और आपराधिक धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उन्हें मंगलवार सुबह उत्तर 24 परगना जिले के रायगाछी स्थित उनके घर से हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, एक व्यवसायी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2018 में दत्ता ने उससे एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम की मांग की थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और जांच के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 



यह भी पढ़ें- विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा: घायलों से मिले डिप्टी CM पवन कल्याण, कहा- पिछले 30 साल में नहीं हुई ऐसी घटना
विज्ञापन


कोर्ट में पेशी के दौरान फेंके गए टमाटर-अंडे
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उन्हें बिधाननगर पुलिस स्टेशन में रखा गया, जहां उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद उन्हें बिधाननगर उप-मंडलीय अदालत में पेश करने के लिए ले जाया गया। कोर्ट ले जाते समय कुछ लोगों ने उनके ऊपर अंडे और टमाटर फेंके, जिससे वहां कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

 


सब्यसाची दत्ता ने आरोपों को किया खारिज
गिरफ्तारी के बाद टीएमसी नेता को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि यदि यह साबित हो जाए कि उन्होंने एक भी रुपया लिया है, तो वह फांसी पर चढ़ने के लिए भी तैयार हैं।
 

विधानसभा चुनाव में बारासात सीट से थे उम्मीदवार

विज्ञापन

सब्यसाची दत्ता हाल ही में हुए 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बारासात सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। राजनीतिक रूप से उनका सफर भी चर्चा में रहा है। वह वर्ष 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन कुछ साल बाद फिर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस में लौट आए थे। टीएमसी नेता की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब बिधाननगर क्षेत्र से जुड़े कई राजनीतिक मामले चर्चा में हैं। हाल ही में पूर्व विधायक और राज्य सरकार में मंत्री रहे सुजीत बोस को भी नगर निकाय भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था।





यह भी पढ़ें- 'युसुफ पठान अमित शाह के फोन पर दिल्ली गए': बगावत की आहट के बीच ममता के गुट का दावा, कल्याण बनर्जी क्या बोले?

वहीं, इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य मंत्री शरदवत मुखर्जी ने कहा कि भ्रष्टाचार और अहंकार के स्तंभ एक-एक कर गिरफ्तार किए जा रहे हैं। उन्होंने बिधाननगर पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि कथित रंगदारी वसूली करने वालों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें