फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय पहुंचे दिल्ली, बेटे ने दर्ज कराया था गुमशुदगी का मामला

Tue, 18 Apr 2023 10:10 AM IST
गुलाम अहमद न्यूजडेस्क/अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

जानकारी के मुताबिक शुभ्रांशु का कहना है कि उन्हें पिता मुकुल रॉय की दिल्ली यात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने इस बारे में किसी को नहीं बताया था। परेशान होने के बाद उन्होंने इस मामले में कोलकाता एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है...
विज्ञापन
मुकुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय ने सोमवार को अपने पिता के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में शुभ्रांशु ने कहा था कि उनके पिता मुकुल रॉय अपने दो सहयोगियों के साथ लापता हैं। बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। वहीं अब पता चला है कि मुकुल रॉय लापता नहीं हुए थे, बल्कि वे बिना किसी को बताए दिल्ली पहुंच गए हैं। हालांकि वो दिल्ली क्यों गए, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

दूसरी ओर, तृणमूल नेता के गायब होने की खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। हर कोई हैरान है कि आखिर मुकुल गए तो गए कहां। जानकारी के मुताबिक शुभ्रांशु का कहना है कि उन्हें पिता मुकुल रॉय की दिल्ली यात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने इस बारे में किसी को नहीं बताया था। परेशान होने के बाद उन्होंने इस मामले में कोलकाता एयरपोर्ट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है।

मुकुल रॉय पश्चिम बंगाल राजनीति में बड़ा नाम हैं। मुकुल रॉय ने 2019 में तृणमूल का साथ छोड़ दिया था और भाजपा में चले गए थे। वहीं 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा राज्य में हार गई, लेकिन मुकुल रॉय कृष्णा नगर उत्तर सीट से विधायक चुने गए थे, जिसके बाद 2021 में ही उन्होंने भाजपा छोड़ तृणमूल में वापस आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें