फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukul Roy: पूर्व रेल मंत्री और टीएमसी नेता मुकुल रॉय का निधन; पीएम मोदी ने जताया शोक

Mon, 23 Feb 2026 07:29 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

टीएमसी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन हो गया है। मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांशु रॉय ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुकुल रॉय लंबे समय से बीमार थे और कोलकाता के साल्ट लेक स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। वहीं पर दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई। 
विज्ञापन
मुकुल रॉय का निधन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी टीएमसी के नेता और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का निधन हो गया है। मुकुल रॉय बीमार थे और उनका कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांशु रॉय ने अपने पिता के निधन की पुष्टि की है और बताया कि बीती रात 1.30 बजे उन्हें अस्पताल में ही दिल का दौरा पड़ा और उन्हें बचाया नहीं जा सका। वे 71 वर्ष के थे।
विज्ञापन


टीएमसी के संस्थापक सदस्य रहे
  • मुकुल रॉय तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और पार्टी के संगठन को खड़ा करने में उनकी अहम भूमिका थी।
  • ममता बनर्जी के बाद वे टीएमसी में दूसरे नंबर के नेता थे। यही वजह थी कि जब टीएमसी सत्ता में आई और केंद्र में हिस्सेदारी मिली तो मुकुल रॉय को रेल मंत्री बनाया गया।
  • साल 2006 में वे राज्यसभा के लिए चुने गए और 2009 और 2012 तक राज्यसभा में पार्टी के नेता रहे।
  • मुकुल रॉय अपनी संगठन क्षमता के लिए जाने जाते थे और एक समय उन्हें बंगाल की राजनीति का चाणक्य कहा जाता था।
  • 2010 के दशक में मुकुल रॉय के टीएमसी के साथ रिश्ते बिगड़ गए। खासकर शारदा चिटफंड घोटाले जैसे मुद्दों के बाद वह टीएमसी से दूर हो गए।
  • फरवरी 2015 में पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय महासचिव पद से हटा दिया। सितंबर 2017 में मुकुल रॉय ने टीएमसी से इस्तीफा दे दिया। 



भाजपा को बंगाल में पैठ बनाने में की मदद
  • इसके बाद साल 2017 में मुकुल रॉय भाजपा में शामिल हो गए। मुकुल रॉय ने जमीनी स्तर पर काम करके भाजपा को बंगाल में पैर जमाने में मदद की।
  • उनके भाजपा में रहते हुए ही पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 18 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।
  • साल 2021 में मुकुल रॉय कृष्णानगर उत्तर सीट से विधायक चुने गए। हालांकि जल्द ही उन्होंने भाजपा का साथ छोड़ दिया और वापस टीएमसी में लौट आए। हालांकि टीएमसी में वापस आने के बाद वे ज्यादा सक्रिय नहीं रहे। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- West Bengal: टीएमसी विधायक के वाहन पर हमला, इंडियन सेक्युलर फ्रंट पर लगा आरोप; जांच में जुटी पुलिस

पीएम मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर दुख जताया और कहा कि उन्हें उनके राजनीतिक अनुभव और समाज की सेवा करने की कोशिशों के लिए याद किया जाएगा। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, 'पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन से दुख हुआ। उन्हें उनके राजनीतिक अनुभव और समाज की सेवा करने की कोशिशों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।'

अभिषेक बनर्जी ने जताया दुख, कहा-बंगाल के राजनीतिक इतिहास के एक युग का अंत 
पश्चिम बंगाल के पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के नेताओं ने दुख जताया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने मुकुल रॉय के निधन पर शोक जताया है। अभिषेक ने एक्स पर लिखा, 'मुकुल रॉय के निधन से बंगाल के राजनीतिक इतिहास के एक युग का अंत हो गया है। वे बहुत अनुभवी नेता थे। उनके योगदान ने राज्य की सार्वजनिक और राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक स्तंभ के रूप में उन्होंने शुरुआती वर्षों में संगठन को बढ़ाने और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। सार्वजनिक जीवन के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। मैं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
विज्ञापन


भाजपा नेता सुधानिधि बंद्योपाध्याय ने एक्स पोस्ट पर लिखा, 'मुकुल रॉय का कल रात निधन हो गया। वह एक ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने बंगाल में टीएमसी और भाजपा दोनों के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया। 2018 से 2020 तक बंगाल में भाजपा के सबसे अच्छे दिन थे और मुकुल रॉय यहां पार्टी की जबरदस्त बढ़त के पीछे पूरी तरह से थे। उनकी दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना। ओम शांति।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें