फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Babul Supriyo: टीएमसी नेता बाबूल सु्प्रियो की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

Mon, 13 Feb 2023 10:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

चिकित्सकों ने कहा है कि उनकी हालत स्थिर है। उनका इकोकार्डियोग्राफी भी सामान्य है। बालीगंज से विधायक बाबुल सुप्रियो की सेहत को लेकर उनके समर्थकों में भी चिंता है। प्रसिद्ध गायक बाबुल सुप्रियो इस समय ममता बनर्जी कैबिनेट में राज्य के पर्यटन मंत्री हैं। 
विज्ञापन
बाबुल सुप्रियो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध गायक और पश्चिम बंगाल के राज्य के पर्यटन मंत्री बाबुल सुप्रीयो को सीने में दर्द के बाद कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी उनकी हालत स्थिर बताई गई है। प्रशंसक उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनको यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बाबुल का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से भी बात कर बाबुल सुप्रियो की बेहतर चिकित्सा के निर्देश दिए थे। सोमवार शाम को अस्पताल की ओर से बाबुल सुप्रियो की सेहत पर अपडेट जारी किया गया है। 
इसमें बताया गया है कि हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सरोज मंडल और सप्तर्षी बसु की निगरानी में सुप्रियो का इलाज चल रहा है। वह लगातार चिकित्सकों की निगरानी में हैं। उनके सीने की एंजियोग्राफी की गई है। इसके साथ ही उनका कोरोनरी आर्टरी डिजीज डायग्नोसिस हुआ है। 
विज्ञापन


चिकित्सकों ने कहा है कि उनकी हालत स्थिर है। उनका इकोकार्डियोग्राफी भी सामान्य है। बालीगंज से विधायक बाबुल सुप्रियो की सेहत को लेकर उनके समर्थकों में भी चिंता है। प्रसिद्ध गायक बाबुल सुप्रियो इस समय ममता बनर्जी कैबिनेट में राज्य के पर्यटन मंत्री हैं। 

उल्लेखनीय है कि बाबुल पीएम मोदी कैबिनेट में भी मंत्री रह चुके हैं। बाद में उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दिया और तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वे बालीगंज से विधायक हैं और ममता बनर्जी कैबिनेट में मंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें