फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में रैली के बाद टीएमसी ने अमित शाह को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

Sun, 12 Aug 2018 04:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Amit Shah West Bengal
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कोलकाता में एक रैली को संबोधित किया। तो इसके तुरंत बाद ही टीएमसी ने अमित शाह को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए माफी मांगने को कहा है। बता दें कि अपनी रैली में अमित शाह ने बंगाल से टीएमसी को उखाड़ फेंकने की बात कही थी। एनआरसी की चर्चा करते हुए अमित शाह ने कहा था कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की वजह ममता बनर्जी हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी इसलिए एनआरसी का विरोध कर रही हैं क्योंकि घुसपैठिए तृणमूल कांग्रेस का वोट बैंक हैं।

विज्ञापन

 
ऐसे में टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने उनके इस बयान का पलटवार करते हुए कहा कि अमित शाह बंगाल की संस्कृति नहीं जानते। जो कुछ भी उन्होंने कहा है वो बंगालियों का अपमान है। उन्होंने अमित शाह की रैली को फ्लॉप बताते हुए उन्हें माफी मांगने का अल्टीमेटम दे डाला है। डेरेक ने शाह को माफी मांगने के लिए मात्र 72 घंटे की मोहलत दी है। 

इससे पहले अमित शाह ने बंगाल में क्रांति लाने की बात कहते हुए परिवर्तन लाने का भरोसा दिया। उन्होंने संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि 'कार्यकर्ताओं की हत्या करके कोई बच नहीं सकता है। ममता बनर्जी आप वामपंथियों का शासन याद कर लीजिए। मैं यहां आए लोगों से अपील करता हूं कि यहां से टीएमसी को उखाड़ फेंकना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें