फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी के बयान पर बंगाल में सियासी बवाल: TMC बोली- 'भ्रम में मत रहें', BJP ने कहा- इशारा हो गया है

Sat, 15 Nov 2025 01:29 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीएमसी नेता ने भाजपा को बंगाल विरोधी बताते हुए कहा कि राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी जीत की कोई उम्मीद या संभावना नहीं है, क्योंकि महिलाएं उन्हें सही जवाब देंगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी के बयान पर भड़की तृणमूल कांग्रेस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुलकर एलान किया कि अब भाजपा का अगला लक्ष्य पश्चिम बंगाल है। उनके इस बयान पर अब सियासी वार-पलटवार का सिलसिला शुरू हो चुका है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा था, ''गंगा बिहार से बंगाल तक बहती है. बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। अब हम बंगाल से भी जंगल राज हटाएंगे।'' प्रधानमंत्री के बयान पर पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा ने निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी किसी भ्रम में मत रहें। बंगाल में भाजपा के लिए जीत दूर की कौड़ी है। 

टीएमसी ने केंद्र सरकार पर बंगाल को मिलने वाले पैसे रोकने का लगाया आरोप
शशि पांजा ने कहा, ''आपने बंगाल की महिलाओं का अपमान किया है। आपने बंगाल को मिलने वाली पैसों और राज्य की महिलाओं को मिलने वाले धन रोका है। आपने और भाजपा के अन्य नेताओं ने बंगाल की महिलाओं का अनादर किया है।''
विज्ञापन


ममता बनर्जी सरकार की मंत्री ने कहा कि राज्य में भाजपा को 'बंगाल विरोधी जमींदार' के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने भाजपा को बंगाल विरोधी बताते हुए कहा कि बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी जीत की कोई उम्मीद या संभावना नहीं है, क्योंकि महिलाएं उन्हें सही जवाब देंगी। 

भाजपा ने पलटवार कर दिया ये जवाब
वहीं, पीएम मोदी के बयान पर पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, "प्रधानमंत्री ने वही कहा, जो कहना जरूरी था। बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है, वो अराजकता है और कानून व्यवस्था का पूरी तरह से अभाव है। पश्चिम बंगाल की जनता ने तृणमूल कांग्रेस की सरकार को त्यागने का फैसला कर लिया है।" 

भाजपा नेता दिलीप घोष ने भी इस पर बयान देते हुए कहा, ''पीएम मोदी ने इशारा कर दिया है और ये जरूर होगा। अब बंगाल की बारी है। यहां बदलाव बहुत जरूरी है।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें