फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: TMC नेताओं ने जादवपुर विवि में आत्महत्या करने वाले छात्र के परिवार से की मुलाकात, मदद करने का दिया आश्वासन

Wed, 16 Aug 2023 02:16 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पांजा और स्वास्थ्य राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य भी शामिल थीं। यह लोग परिवार से मिलने के लिए नादिया जिले के बगुला पहुंचे थे। यहां मृत छात्र के माता-पिता से मुलाकात की।

विज्ञापन
जादवपुर विश्वविद्यालय - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जादवपुर विश्वविद्यालय में रैगिंग के शिकार हुए प्रथम वर्ष के छात्र की मौत से पूरे राज्य में विरोध है। हंगामे के बीच, बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के नेतृत्व में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को छात्र के परिवारजनों से मुलाकात की।  

नादिया जिले पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पांजा और स्वास्थ्य राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य भी शामिल थीं। यह लोग परिवार से मिलने के लिए नादिया जिले के बगुला पहुंचे थे। यहां मृत छात्र के माता-पिता से मुलाकात की और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। 

आरोपियों को हो सजा

शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने कहा कि जो हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस पहले ही कुछ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जो लोग इसमें शामिल हैं, उन्हें दंडित किया जाना चाहिए। वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस ने मौत के सिलसिले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

स्नातक का एक छात्र 9 अगस्त यानी बुधवार को रात करीब पौने 12 बजे छात्रावास की दूसरी मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया था। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अगले दिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद, परिवार ने आरोप लगाया कि बच्चे को लगातार परेशान किया जा रहा था। उसकी रैगिंग की जा रही थी, जिससे तंग आकर उसने जान दे दी।

विज्ञापन


बंगाल CM का लेफ्ट परिवार पर वार
इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वाम समर्थित छात्र संगठनों से जुड़े छात्रों के एक वर्ग पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि ये लोग विश्वविद्यालय पर अपना हक समझते हैं। वे परिसर के अंदर पुलिस को नहीं आने देते। इतना ही नहीं, यह लोग सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाने देते और छात्रों की रैगिंग करते हैं। इन लोगों ने जादवपुर विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में आतंक का माहौल बनाया है। वामपंथियों पर आगे हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि लड़के ने ताबीज पहना हुआ था, लेकिन उसे उतारने के लिए मजबूर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें