फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal Elections: टीएमसी में बड़े बदलाव की तैयारी, अनुभवी चेहरों की सीटें बदल सकती हैं ममता बनर्जी

Fri, 20 Feb 2026 04:09 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ममता बनर्जी के आवास पर हुई बैठकों में कई मंत्रियों और विधायकों की सीटें बदलने पर चर्चा हुई। पार्टी इस बार नए और पुराने चेहरों में संतुलन बनाने पर जोर दे रही है।

विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने उम्मीदवारों को चुनने की शुरुआती प्रक्रिया शुरू कर दी है। खबर है कि पार्टी नेतृत्व इस बार कई बड़ें फैसले ले सकती है। इसके तहत राज्य मंत्रिमंडल के कुछ बड़े सदस्यों और पार्टी के अनुभवी विधायकों के चुनाव क्षेत्रों में बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन


ममता बनर्जी के आवास पर हुई अहम बैठकें
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता के कालीघाट स्थित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर बुधवार और गुरुवार को दो दौर की अहम बैठकें हुईं। इन बैठकों में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया। जिनमें इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों के चयन पर प्रारंभिक चर्चा हुई।

विधायकों के टिकट कटने और सीट बदलने पर मंथन
बैठक में इस बात पर विचार किया गया कि मौजूदा मंत्रियों और अनुभवी विधायकों को इस बार नई सीटों से चुनाव लड़ाया जाए। इसके साथ ही, कुछ मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट न देने पर भी बात हुई। ऐसे विधायकों को चुनाव लड़ाने के बजाय संगठन के काम में लगाया जाएगा ताकि पार्टी को मजबूती मिल सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: West Bengal: बंगाल में चुनाव की आहट के साथ फिर 'सेटिंग' की चर्चा, जानिए सत्ता पाने में क्यों है इतना कारगर

नेतृत्व का पूरा जोर इस बात पर है कि उम्मीदवारों की सूची में पुराने दिग्गजों और नए चेहरों के बीच एक सही संतुलन बनाया जाए। चर्चा का एक अहम हिस्सा यह भी था किसेलिब्रिटी जगत, मीडिया और अन्य क्षेत्रों से जुड़े नए लोगों को मौका दिया जाए। सूत्रों का कहना है कि इस बार टीएमसी की उम्मीदवार सूची में बड़े उलटफेर देखने को मिल सकते हैं।



राज्यसभा चुनाव की रणनीति भी तैयार
इसी बीच, पश्चिम बंगाल से 16 मार्च को होने वाले पांच राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन पर भी चर्चा शुरू हो गई है। पांच राज्यसभा सीटों में से तृणमूल कांग्रेस कम से कम चार सीटें जीतने की तैयारी में है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राज्य विधानसभा में दोनों पार्टियों की संख्या के अनुसार एक सीट से ही संतोष करना पड़ेगा।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि संसद के ऊपरी सदन की चार सीटों में से, जहां तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है, तीन सीटें पार्टी के नेताओं की होंगी, जबकि एक गैर-राजनीतिक चेहरा होगा, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी के राजनीतिक हलकों में उसका शानदार नेटवर्क होगा।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें