फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में जब स्पीकर ने कहा- सदन को बंगाल विधानसभा मत बनाइए

Wed, 03 Jul 2019 06:32 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला - फोटो : PTI
विज्ञापन
लोकसभा में बुधवार को तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली और एक बार तो लोकसभा अध्यक्ष को भी कहना पड़ा कि ‘सदन को बंगाल विधानसभा मत बनाइए।’ भाजपा की लॉकेट चटर्जी ने मंगलवार को सदन में शून्यकाल के दौरान आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल में ‘‘जन्म से लेकर मृत्यु तक हर जगह कट मनी ली जाती है।’’ उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और राज्य सरकार पर इस तरह का आरोप लगाया था जिसे लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई थी।
विज्ञापन


इस मुद्दे को रेखांकित करते हुए तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय ने बुधवार को सदन में कहा कि भाजपा सदस्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर आरोप लगाये जो इस सदन में उपस्थित नहीं हैं। इसलिए इस संबंध में कही गयी बातों को सदन के रिकार्ड से निकाला जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के प्रश्न को सदन में नहीं उठाया जा सकता।

इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वह सारी कार्यवाही को देखने के बाद इस संबंध में व्यवस्था दे देंगे।

बंदोपाध्याय के बैठने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कुछ सदस्यों और पश्चिम बंगाल से भाजपा के कुछ सदस्यों के बीच देर तक नोकझोंक देखने को मिली।

अध्यक्ष बिरला के कहने के बावजूद सदस्य देर तक एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए देखे गये।

बाद में स्पीकर ने यह भी कहा, ‘‘सदन को बंगाल विधानसभा मत बनाइए।’’ शून्यकाल में पश्चिम बंगाल से भाजपा के अर्जुन सिंह ने राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में गायों की तस्करी होने और इसमें तृणमूल कांग्रेस नीत राज्य सरकार के शामिल होने का आरोप लगाया, वहीं राज्य से ही भाजपा की सदस्य लॉकेट चटर्जी ने राज्य में ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वालों को मारे जाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें