फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: ममता के आउटरीच कार्यक्रम को लेकर छिड़ी जुबानी जंग, दिलीप घोष बोले- हर जगह पहुंच रहे दिल्ली के दूत

Sat, 07 Jan 2023 04:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

दिलीप घोष ने कहा, 'दिल्ली के दूत अब राज्य के विभिन्न हिस्सों में बीडीओ कार्यालयों और बैंकों तक हर जगह पहुंच रहे हैं। टीएमसी नेता सीबीआई के छापों के डर से कांप रहे हैं।'
विज्ञापन
ममता बनर्जी, दिलीप घोष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में विपक्षी भाजपा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच शनिवार को तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी द्वारा घोषित एक नए आउटरीच कार्यक्रम 'दीदीर सुरक्षा कवच' को लेकर जुबानी जंग शुरू हो गई।  

विज्ञापन


ममता बनर्जी सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने के लिए लगभग 3.5 लाख पार्टी कार्यकर्ता अगले दो महीनों में राज्य की 10 करोड़ आबादी को कवर करते हुए लगभग दो करोड़ घरों का दौरा करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री का दूत 'दीदीर दूत' कहा जाता है। बनर्जी को लोग दीदी (बड़ी बहन) कहकर संबोधित करते हैं।  

पंचायत चुनावों से पहले राज्य के प्रचार अभियान पर निशाना साधते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं को अपने अध्यक्ष की सुरक्षा कवच बनने की जरूरत पड़ रही है, क्योंकि उन्हें लोगों को वंचित करके केंद्रीय परियोजनाओं के धन की ठगी के अपने कुकृत्यों  के बारे में बताना होगा।' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'दिल्ली के दूत अब राज्य के विभिन्न हिस्सों में बीडीओ कार्यालयों और बैंकों तक हर जगह पहुंच रहे हैं। टीएमसी नेता सीबीआई के छापों के डर से कांप रहे हैं और केंद्रीय टीमें यह पता लगाने के लिए राज्य में हर जगह घूम रही हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धन का उपयोग कैसे किया गया।' प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत मकानों के आवंटन में अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए दो केंद्रीय दल अब पश्चिम बंगाल में हैं।    


घोष का समर्थन करते हुए भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया, 'पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत वृद्धावस्था और विधवा पेंशन योजनाओं के पात्र लाभार्थियों का सत्यापन चल रहा है। राष्ट्रीय पेंशन योजना को दीदी के उपहार के रूप में पेश करके लाखों प्राप्तकर्ताओं को अंतिम रूप देने के लिए 'दीदीर दूत' जल्द ही गुमराह करेंगे।   

टीएमसी के राज्यसभा सदस्य शांतनु सेन ने तंज कसते हुए दावा किया कि राज्य के लोग तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी के साथ हैं, जिन्होंने लोगों की मदद के लिए कई सामाजिक कल्याण परियोजनाएं और संपर्क कार्यक्रम शुरू किए हैं।  उन्होंने कहा, 'इससे भाजपा को जलन हुई है क्योंकि वे तृणमूल कांग्रेस के आउटरीच अभियानों को लेकर अस्थिर हो गए हैं। वे पंचायत चुनावों में अपनी आसन्न हार को लेकर आश्वस्त हैं और इसलिए ऐसी टिप्पणियां कर रहे हैं जिनका कोई मतलब नहीं है। टीएमसी 11 जनवरी से अभियान शुरू करेगी।   

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दो जनवरी को कहा था, 'पार्टी कार्यकर्ता राज्य भर के लोगों तक पहुंचेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि हर कोई राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सके।'
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें