फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: सहकारी समिति के चुनाव के दौरान टीएमसी-भाजपा समर्थकों में झड़प, सुवेंदु-TMC ने एक-दूसरे को घेरा

Fri, 23 Dec 2022 08:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव में सत्तारूढ़ टीएमसी की हार होगी। भाजपा राज्य में वोट लूट मशीनरी का मुकाबला करेगी।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : twitter.com/SuvenduWB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में सहकारी समिति के चुनाव के दौरान शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। झड़प  नंदीग्राम में भेकुटिया कृषि सहकारी समिति के शासी निकाय के लिए चुनाव के दौरान हुई। जानकारी के मुताबिक, सभी 12 सीट पर टीएमसी समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। भाजपा ने आरोप लगाया कि चुनाव के लिए बनाए गए उसके शिविर कार्यालय में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद तोड़फोड़ की गई।

विज्ञापन


इस बीच विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव में सत्तारूढ़ टीएमसी की हार होगी। भाजपा राज्य में वोट लूट मशीनरी का मुकाबला करेगी। अधिकारी ने  आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ने अवैध रूप से स्कूलों में हजारों शिक्षकों और ग्रुप डी कर्मचारियों को नियुक्त करके सभी रिकॉर्डों को पार कर लिया।

इस पर टीएमसी ने पलटवार करते हुए कहा कि वह झूठ बोल रहे हैं। टीएमसी के राज्य प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा नेता की कोई विश्वसनीयता नहीं है। वह दो साल पहले तक भाजपा की आलोचना कर रहे थे और खुद को सीबीआई से बचाने के लिए भगवा पार्टी में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें