फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव : टीएमसी ने वैक्सीन की खरीद व वितरण में गड़बड़ी पर केंद्र को घेरा

Thu, 29 Apr 2021 03:28 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

राज्यसभा सांसद डेरेक ओ-ब्रायन ने कहा कि केंद्र वैक्सीन की खरीद और वितरण में अनियमितताओं के लिए राज्यों को जिम्मेदार ठहरा रही है। यह ठीक नहीं है, क्योंकि वैक्सीन को लेकर सभी अधिकार केंद्र सरकार के पास हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीएमसी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण से पहले केंद्र सरकार के खिलाफ राज्यों पर वैक्सीन की खरीद और वितरण में गड़बड़ी तथा सेंट्रल विस्टा में चल रहे निर्माण कार्य के खिलाफ मोर्चा खोला है। पार्टी का आरोप है कि 5 राज्यों के चुनाव में व्यस्त केंद्र सरकार ने विपक्ष के मशविरे की अनदेखी की थी।

विज्ञापन


पार्टी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ-ब्रायन ने कहा कि केंद्र वैक्सीन की खरीद और वितरण में अनियमितताओं के लिए राज्यों को जिम्मेदार ठहरा रही है। यह ठीक नहीं है, क्योंकि वैक्सीन को लेकर सभी अधिकार केंद्र सरकार के पास हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फरवरी में ही प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा था, लेकिन चुनावी व्यस्तताओं के चलते प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें