फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TISS: देशविरोधी कृत्य पर छात्र निलंबित, दो साल तक कैंपस में प्रवेश पर रोक; अयोध्या में समारोह के अपमान का आरोप

Sun, 21 Apr 2024 04:56 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो

सार

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टिस) ने देशविरोधी गतिविधियों के आरोप में छात्र को निलंबित कर दिया। प्रबंधन ने कड़ा रूख दिखाते हुए छात्र पर दो साल तक सभी कैंपस में प्रवेश पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन
टिस का मुंबई कैंपस - फोटो : gallery.tiss.edu और एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस (टिस) ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर पीएचडी के एक छात्र को दो वर्ष के लिए निलंबित कर दिया। संस्थान का कहना है, छात्र ने टिस के बैनर तले दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जो देश हित में नहीं है। संस्थान ने छात्र के मुंबई, तुलजपुर, हैदराबाद और गुवाहाटी कैंपस में प्रवेश करने पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन


विवादास्पद वक्ताओं को बुलाकर भगत सिंह पर व्याख्यानमाला; अयोध्या के समारोह का अपमान
टिस ने छात्र रामदास प्रिनिसिवनंदन (30) को नोटिस भेजकर कहा कि उसने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अपमान करने के लिए डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया। कैंपस में बीबीसी के प्रतिबंधित वृत्तचित्र का भी प्रदर्शन किया। विवादास्पद वक्ताओं को बुलाकर भगत सिंह पर व्याख्यानमाला की। ये बेहद गंभीर मुद्दे हैं।

नोटिस और निलंबन के खिलाफ अपील करेगा छात्र
टाटा इंस्टीट्यूट की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक, 'स्पष्ट है, छात्र अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर जानबूझकर और इरादतन देशविरोधी गतिविधियों में शामिल रहा। टिस ने कहा कि छात्र का आचरण देशहित में नहीं है और एक सार्वजनिक संस्थान होने के कारण टिस यह बर्दाश्त नहीं करेगा।  उधर, आरोपी छात्र ने कहा है कि वह इस निलंबन के खिलाफ अपील करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें