तिरुवल्लूर नाबालिग यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 30 वर्षीय आरोपी को 12 जुलाई को अरम्बक्कम में एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने संदिग्ध की जानकारी देने वाले किसी भी व्यक्ति को 5,00,000 रुपये का नकद इनाम देने की भी घोषणा की थी। पुलिस महानिरीक्षक (उत्तरी क्षेत्र) असरा गर्ग ने बताया कि मामले में 30 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्त में लिया गया है। उसकी जांच की गई। उससे पूछताछ की गई। संदिग्ध की पहचान आरोपी से मिलती है। जांच के बाद आरोपी काले विश्वकर्मा उर्फ राजू विश्वकर्मा को उचित कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है।