फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरुपति मंदिर की बैंकों में जमा एफडी 12,000 करोड़ के पार, सालाना आय बढ़कर हुई 31 अरब रुपये

Wed, 24 Apr 2019 07:59 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति
विज्ञापन
Tirupati temple
विज्ञापन

देश के सबसे धनी श्री वेंकटेश्वर मंदिर की देश के विभिन्न बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट की राशि 12,000 करोड़ को पार कर गई है। तिरुमला स्थित मंदिर का संचालन करने वाली संस्था तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) द्वारा देश के राष्ट्रीय और निजी बैंकों में जमा एफडी पर सालाना करीब 845 करोड़ रुपये का ब्याज का आकलन है। 

विज्ञापन


मंदिर के अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दुनियाभर से करीब 2.5 करोड़ श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। इसके साथ ही मंदिर की सालाना आय भी 31 अरब रुपये तक पहुंच गई है। टीटीडी के पास करीब 8.7 टन शुद्ध सोना है। इसके अलावा 550 किलो सोने के गहने हैं जो श्रद्धालुओं ने मंदिर की हुंडी में दान किए हैं। 

इन गहनों को भी शुद्ध सोने में बदला जाएगा। 8.7 टन सोने में से 1,938 किलो सोना इंडियन ओवरसीज बैंक में और 5,387 किलो सोना स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा है। वहीं, डिपॉजिट पीरियड खत्म होने के बाद हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक ने 1,381 किलो सोना टीटीडी खजाने में लौटाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें