फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरुमला मंदिर में हिंदू धर्म छोड़ने वाले कर्मचारी नहीं कर सकेंगे नौकरी, जगन सरकार का आदेश

Fri, 30 Aug 2019 10:22 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जगनमोहन रेड्डी - फोटो : ANI
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश सरकार ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम् में कार्यरत गैर हिंदू कर्मचारियों के लिए नौकरी छोड़ने का आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार, मंदिर ट्रस्ट में कार्यरत गैर हिंदू या जिन्होंने हिंदू धर्म को छोड़कर किसी अन्य धर्म को अपना लिया है उन कर्मचारियों को नौकरी छोड़नी होगी। 
विज्ञापन


बता दे कि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम् में वर्तमान समय में 48 गैर हिंदू कर्मचारी काम कर रहे हैं। इसके अलावा अपने आदेश में सरकार ने सभी कर्मचारियों के जांच करने के लिए भी कहा है।

राज्य के मुख्य सचिव एलवी सुब्रमण्यम ने कहा कि ट्रस्ट में काम करने वाले कई कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्होंने हिंदू धर्म छोड़कर किसी अन्य धर्म को अपना लिया है। हालांकि यह उनका चयन है। उन्हें ऐसा करने से कोई नहीं रोक सकता, लेकिन वे तिरुपति की नौकरी नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन


आंध्रा सरकार ने यह आदेश कुछ संगठनों द्वारा तिरुमला में बढ़ते धर्मांतरण को लेकर जताई गई चिंता के बाद जारी किया है। कुछ दिन पहले ही राज्य के मुख्य सचिव एलवी सुब्रमण्यम ने मंदिर का दौरा भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें