फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: उड़ान के दौरान प्रशिक्षण विमान का टायर क्षतिग्रस्त, बारामती हवाई अड्डे के पास क्रैश लैंडिंग

Sat, 09 Aug 2025 02:43 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग सेंटर का विमान प्रशिक्षण उड़ान पूरी करने के बाद बारामती हवाई अड्डे पर उतर रहा था। तभी विमान टैक्सीवे से भटक गया और हवाई अड्डे के दूसरी ओर जा घुसा।
विज्ञापन
ब्रेकिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे के बारामती हवाई अड्डे के पास एक प्रशिक्षण विमान की क्रैश लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान विमान का टायर क्षतिग्रस्त होने के बाद पायलट ने लैंडिंग की अनुमति मांगी थी। पुलिस ने कहा कि लैडिंग में कोई घायल नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

 
घटना के वक्त रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग सेंटर का विमान प्रशिक्षण उड़ान पूरी करने के बाद उतर रहा था। पुलिस ने बताया विमान उड़ाते समय पायलट ने देखा कि उसका एक टायर क्षतिग्रस्त हो गया है। पायलट ने सुबह करीब आठ बजे आपातकालीन लैंडिंग का प्रयास किया। लैंडिंग के बाद विमान का अगला पहिया उतर गया। इसके बाद विमान टैक्सीवे से भटक गया और हवाई अड्डे के दूसरी ओर जा घुसा। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पायलट सुरक्षित है।
विज्ञापन



खबर अपडेट की जा रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें