फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 20 दिन से मुंबई में थे आरोपी, हमले के बाद ट्रेन से राजस्थान भागे, कोटा से पकड़े गए

Mon, 19 Oct 2026 11:31 AM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों से पूछताछ जारी है। हिरासत में लिएए गए लोगों में से दो के रविवार को अभिनेता पर गोली चलाने की घटना में शामिल होने का संदेह है। पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तीनों से पूछताछ की जा रही है। इनमें से दो लोगों के रविवार को अभिनेता पर गोली चलाने वालों में शामिल होने की आशंका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में हिरासत में लिए गए लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


टाइगर श्रॉफ की हत्या की कोशिश के मामले में कथित तौर पर शामिल तीन संदिग्ध शूटरों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि तीनों ट्रेन की जनरल बोगी से यात्रा कर रहे थे। आरोपियों में दो हरियाणा और एक महाराष्ट्र का रहने वाला है। तीनों के लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े होने की बात कही जा रही है।

कौन हैं टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में हिरासत में लिए गए आरोपी?
गोली चलाने वालों में शामिल रेहान और एक अन्य नाबालिग हरियाणा के सोनीपत के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, ऋतिक कुमार उर्फ रोशन मुंबई का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, ऋतिक कुमार ऊर्फ रौशन रेपिडो ड्राइवर है। तीनों ही संदिग्धों को पुणे-जयपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या- 12939) से हिरासत में लिया गया है। राजस्थान पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई कर तीनों को पकड़ा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपी पिछले करीब 20 दिनों से मुंबई में रह रहे थे। हमले के बाद राजस्थान जा रही ट्रेन में बैठ गए।
विज्ञापन


हमले में बाल-बाल बचे टाइगर श्रॉफ
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में उनकी कार पर हुई फायरिंग की घटना में बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 15 टीमें गठित की थीं। इस घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा चालक को चोटें आई हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना पश्चिमी मुंबई के जुहू पुलिस थाना क्षेत्र में पुष्पा पार्क के पास हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें