फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दादर के होटल में 600 रुपये रोज देकर रुकी थीं बबीता और राधा, चौंकाने वाला खुलासा

सार

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार दो महिला आरोपियों को लेकर नई जानकारी सामने आई है। दोनों महिलाएं मुंबई के दादर इलाके में रुकी थीं। विस्तार से पढ़ें खबर...
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार दो महिला आरोपी वारदात से ठीक एक दिन पहले दादर ईस्ट के एक होटल में ठहरी थीं। राधा और बबीता नाम की इन दोनों महिलाओं ने 17 अक्टूबर को होटल में चेक-इन किया था, जबकि इसके अगले दिन 18 अक्टूबर को जुहू इलाके में फायरिंग की वारदात हुई थी। जांच में सामने आया है कि दोनों के लिए होटल की पहली मंजिल पर 600 रुपये रोजाना के हिसाब से कमरा लिया गया था। बुकिंग के दौरान पहचान पत्र के रूप में एक आईडी प्रूफ जमा किया गया था और 500 रुपये एडवांस दिए गए थे।

विज्ञापन


मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने होटल पहुंचकर तलाशी ली है। पुलिस ने वहां से सीसीटीवी फुटेज, एंट्री रजिस्टर और पहचान से जुड़े दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। 

पुलिस अब इन दस्तावेजों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से यह पता लगा रही है कि महिलाएं किससे मिलीं और वारदात से पहले उनकी क्या गतिविधियां थीं। जांच टीम को आशंका है कि किसी स्थानीय व्यक्ति ने दोनों महिलाओं के रुकने का इंतजाम कराया था। शुरुआती जानकारी से संकेत मिले हैं कि किसी तीसरे शख्स ने कमरा दिलाने में उनकी मदद की थी, हालांकि उस व्यक्ति की पहचान और साजिश में उसकी भूमिका अभी साफ नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस मामले में राधा और बबीता के अलावा कुणाल और सुमित नाम के दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। इन चारों को दिल्ली से पकड़कर पूछताछ के लिए मुंबई लाया गया था। पुलिस को शक है कि इन्होंने हमलावरों को हथियार मुहैया कराने और साजिश रचने में मदद की थी। पुलिस कस्टडी खत्म होने पर सोमवार को चारों को मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उनकी रिमांड 28 अक्टूबर तक बढ़ा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें