फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra : महाराष्ट्र के जंगल में मृत मिला बाघ, वनकर्मियों के मुताबिक आपसी लड़ाई में गई जान

Wed, 07 Dec 2022 04:46 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, चंद्रपुर

सार

मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने बताया कि शव का एक हिस्सा कुत्ते ने खा लिया था। घटनास्थल पर एक और बाघ के निशान पाए गए। ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व चंद्रपुर जिले में स्थित है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के एक जंगल में बुधवार को एक बाघ मृत पाया गया। इस मामले पर चंद्रपुर सर्किल के मुख्य वन संरक्षक प्रकाश लोनकर ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 120 किलोमीटर दूर ब्रह्मपुरी मंडल के नागभीड़ वन परिक्षेत्र में बाघ का शव देखा गया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पशु चिकित्सकों के साथ वन कर्मी मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने बताया कि शव का एक हिस्सा कुत्ते ने खा लिया था। आगे अधिकारी ने कहा कि हो सकता है कि बाघ की मौत आपसी और क्षेत्रीय लड़ाई में हुई हो, क्योंकि घटनास्थल पर एक और बाघ के निशान पाए गए। ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व चंद्रपुर जिले में स्थित है।

इससे पहले नागभीड़ वन अधिकारियों ने तीन दिसंबर को पी-2 नाम के एक बाघ को पकड़ा था, जिसने चार लोगों को मार डाला था। रेंज वन अधिकारी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बाघ के निशान पाए जाने के बाद आगे की निगरानी के लिए यहां एक उपकरण लगा दिए गए हैं, केंद्र को सूचना पहुंचा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें