फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Attack: कर्नाटक के कोडागु में बाघ के हमले में एक ही परिवार के दो की मौत; राहुल ने की परिजनों से मुलाकात

Mon, 13 Feb 2023 03:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोडागु

सार

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों और उनकी टीमों ने पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया और बाघ को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाघ के हमले की अलग-अलग घटनाओं में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, केरल की सीमा से सटे पोन्नमपेट तालुक के पल्लेरी गांव में आज सुबह 75 वर्षीय खेतिहर मजदूर राजू की मौत हो गई, जबकि उनके पोते चेतन (18) की रविवार को मौत हो गई थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चेतन के पिता मधु को भी हमले में चोटें आई हैं और उनका यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक मैसूर जिले के खेतिहर मजदूर बताए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों और उनकी टीमों ने पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया और बाघ को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। बाघ के हमले से इलाके के स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है और उन्होंने बाघ को जल्द पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें