फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: सिनेमा हॉल टिकटों की अधिकतम कीमत तय की, 200 रुपये से ज्यादा नहीं वसूल सकेंगे

Tue, 15 Jul 2025 10:08 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक सरकार ने फिल्मों के टिकट की अधिकतम कीमत ₹200 तय की है। यह नियम राज्यभर के सभी सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स पर लागू होगा। टिकट दर में मनोरंजन कर भी शामिल होगा, यानी दर्शकों से अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा सकेगा। इस फैसले से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और मनोरंजन को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में सरकार का यह कदम अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को राज्यभर में फिल्मों के टिकट के दाम तय करने का बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने इस संबंध में एक ड्राफ्ट अधिसूचना जारी की। अधिसूचना में कहा गया है कि राज्यभर के सभी सिनेमा हॉल या मल्टीप्लेक्स में टिकट की कीमत ₹200 से ज्यादा नहीं ली जा सकेगी। इस कीमत में मनोरंजन कर भी शामिल होगा।

विज्ञापन


बता दें कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार टिकट की अधिकतम कीमत ₹200 होगी। यह नियम सभी प्रकार के सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स पर लागू होगा। कीमत में मनोरंजन कर शामिल है, यानी यह अंतिम राशि होगी जो दर्शक से ली जा सकेगी।

ये भी पढ़ें:- PM Modi: देश में 50% बिजली अब गैर-जीवाश्म ईंधन से, पीएम मोदी बोले- भारत ने 2030 से पहले ही हासिल की बड़ी सफलता
विज्ञापन


राज्य सरकार ने 15 दिनों में मांगा सुझाव और आपत्तियां
इसके साथ ही मामले में कर्नाटक सरकार ने जनता, थिएटर मालिकों और अन्य संबंधित पक्षों से इस प्रस्ताव पर 15 दिनों के भीतर आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। ये सुझाव अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग, विधान सौधा, बेंगलुरु-560001 को भेजे जा सकते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- AI Plane Crash: एअर इंडिया ने दो महीने के लिए रोकी अहमदाबाद से गैटविक की उड़ान, अब लंदन के हीथ्रो जाएगी फ्लाइट

राज्य में लागू होंगी दरें
बता दें कि यह नियम कर्नाटक के सभी जिलों में एक समान रूप से लागू होगा, चाहे वह बेंगलुरु जैसे महानगर हों या छोटे शहर और कस्बे। इस फैसले से दर्शकों को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर उन लोगों को जो मल्टीप्लेक्स में महंगे टिकटों के चलते फिल्में देखने से कतराते थे। अब आम आदमी भी कम दाम में फिल्मों का आनंद उठा सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें