नौसेना मेस में कुर्ता-पायजामा में नजर आए सैन्य अफसर
भारतीय नौसेना की मेस में रविवार को भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार, वाइस चीफ वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और अन्य नौसेना अधिकारी रविवार को कुर्ता-पायजामा पहनकर मेस पहुंचे। गौरतलब है कि पिछले महीने रक्षा मंत्रालय ने मेस में कुर्ता-पायजामा ड्रेस कोड लागू िकया था, जिसकी झलक रविवार को देखने को मिली।