एसिड अटैक पीड़िता के साथ सेल्फी लेने के आरोप में यूपी पुलिस की तीन महिला कॉन्सटेबल को सस्पेंड कर दिया गया है।
बताते चलें कि महिला के साथ गैंगरेप की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी अस्पताल गए थे। पीड़िता का हाल-चाल लेने के बाद उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए प्रशासन को सख्त निर्देश दिए थे। हालांकि, इस दौरे की फोटो उनके ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से भी ट्वीट हुई थी, जिसमें पीड़िता की पहचान हो रही थी। इस पर भी काफी चर्चा हुई थी।
UP: Three women constables take selfie in ICU while on duty of a gangrape and acid attack victim in Lucknow's KGMU Hospital, get suspended pic.twitter.com/EyOugICFIg
— ANI UP (@ANINewsUP) March 24, 2017
रायबरेली के ऊंचाहार की रहने वाली पीड़िता गंगा-गोमती एक्सप्रेस से लखनऊ जा रही थी। इस दौरान हो दी युवकों ने उसे एसिड पिलाने का प्रयास किया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी सुरक्षा के लिए तीन महिला कॉन्सटेबल को तैनात किया गया था।
सुरक्षा में तैनाती के दौरान ही तीनों महिला कॉन्स्टेबल ने सेल्फी ली। यह सोशल साइट्स पर वायरल हो गया है। इसकी जानकारी होने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।