टीएमसी के चार नेता भाजपा में शामिल हुए
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी से नेताओं के टूटने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार आसनसोल से पार्टी के तीन पार्षद और बिधाननगर के मेयर देबाशीष जाना भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।