फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरण में हिरासत में लिए गए तीन संदिग्ध, पुलिस कर रही पूछताछ

Sat, 24 Sep 2016 05:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संदिग्ध
विज्ञापन
मुंबई के पास उरण से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मुंबई पुलिस उन्हें अज्ञात स्थान पर ले जाकर उनसे पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार, तीन दिनों से चल रही यह गुत्थी सुलझ सकती है।
विज्ञापन


बताते चलें कि नौसेना के उरण बेस के पास हथियारों से लैस 5-6 संदिग्ध युवकों के देखे जाने के बाद मुंबई के तटीय क्षेत्र और आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। मुंबई से करीब 47 किमी दूर स्थित इस नौसेना बेस के पास बृहस्पतिवार सुबह कुछ स्कूली बच्चों ने पठान सूट पहने इन लोगों को घूमते हुए देखा था। सुरक्षा एजेंसियां अब इन संदिग्धों की तलाश में जुट गई हैं। 

नौसेना के प्रवक्ता कमांडर राहुल सिन्हा ने बताया कि रिपोर्टों के मुताबिक पठान सूट पहने 5-6 लोगों को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने हथियार और बैग भी ले रखे थे। 
विज्ञापन

मालूम हो कि 26/11 के मुंबई हमले को अंजाम देने वाले आतंकी भी समुद्र के रास्ते ही पाकिस्तान से मुंबई पहुंचे थे और उन्होंने शहर में जमकर कहर बरपाया था।

उड़ी हमले के चार दिन बाद संदिग्धों की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं। एनएसजी, महाराष्ट्र पुलिस का विशेष कमांडो दस्ता फोर्स वन और एटीएस को संदिग्धों की तलाश और सुरक्षा में लगाया गया है। नौसेना अपने हेलीकॉप्टरों से भी निगहबानी कर रही है। साथ ही समुद्र में गश्त के लिए पोतों और तेज रफ्तार बोटों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें