फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, मृतकों में आठ साल का बच्चा भी

Wed, 09 Oct 2019 04:34 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुर्शिदाबाद
सांकेतिक तस्वीर
बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। मृतकों में एक आठ साल का लड़का भी शामिल है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 


अधिकारी ने बताया कि एक प्राथमिक स्कूल के 35 वर्षीय शिक्षक बंधु गोपाल पाल का शव, उनकी पत्नी ब्यूटी और बेटे अनगन के शव मंगलवार को मुर्शिदाबाद जिले के जीयनगंज इलाके में उनके घर में खून से लथपथ मिले।

पहली नजर में ऐसा लगता है कि पाल परिवार की सोमवार की रात अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी थी। स्थानीय लोगों ने विजयादशमी के दिन पूजा पंडाल में उन्हें नहीं देखा, तो वे पाल निवास पर गए, तो पाया कि दरवाजा अंदर से बंद है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया, "इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद खून से लथपथ शव बरामद किए गए। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।"

स्थानीय लोगों ने बताया कि पाल परिवार जियानगंज में करीब छह साल पहले आया था। 
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें