सतारा जिले के कराड के पास सड़क दुर्घटना
- फोटो : twitter@ANI
महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड के पास दो वाहन आपस में टकराने से सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में आठ लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि मरने वाले तीन व्यक्ति पुणे के पहलवान थे और कोल्हापुर से कार में वापस लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।